Ad

Sonalika Tractor Sales Report

सोनालीका ने बिक्री के मामले में जुलाई'23 में 14% घरेलु वृद्धि के साथ उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पछाड़ा

सोनालीका ने बिक्री के मामले में जुलाई'23 में 14% घरेलु वृद्धि के साथ उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पछाड़ा

सोनालीका ने नई रिकॉर्ड उपलब्धि के साथ, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष 24 में केवल 4 महीनों के अंतराल में (अप्रैल-जुलाई'23) 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है। भारत से नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स लगातार अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों के साथ सभी किसानों के लिए प्रगतिशील भविष्य आश्वस्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 में लगातार आगे बढ़ रहा है। कंपनी ने जुलाई'23 में 10,683 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की है, जिसमें 14% घरेलू वृद्धि शामिल है और जिससे कंपनी ने उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पीछे छोड़ दिया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन ने स्पष्ट किया है, कि भारतीय कृषि बाजार में सोनालीका का इनोवेशन संचालित दृष्टिकोण स्थाई किसान विकास की दिशा में सही रास्ते पर है। इसके साथ, सोनालीका ने वित्तीय वर्ष'24 के 4 महीनों के अंतराल (अप्रैल-जुलाई'23) में 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:
सोनालिका ने वित्त वर्ष’23 के 8 माह में 1 लाख ट्रैक्टर बेचे और 11.2% YTD वृद्धि के साथ उद्योग की वृद्धि (8.8% अनुमानित) को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बना कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत में छोटे और सीमांत किसान लगभग 86% हैं, जिनके पास आम तौर पर सीमित भूमि और संसाधन के साथ-साथ कृषि मशीनीकरण के लिए जागरूकता काफी कम है। इसके कारण, भारतीय कृषि में कुल मशीनीकरण 47% है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका (95%), ब्राजील (75%) और चीन (59.5%) जैसे देशों की तुलना में बहुत कम है। सोनालीका ट्रैक्टर्स कृषि मशीनीकरण को अपनाने के लिए पूरे किसान समुदाय का सहयोग कर रहा है। साथ ही, 20-120 HP में सबसे व्यापक, हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज पेश करता है। तकनीकी रूप से उन्नत इन ट्रैक्टरों द्वारा किसानों को सभी कृषि परिस्थितियों में उत्तम प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रैक्टर खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए कंपनी पहले से ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपने संपूर्ण ट्रैक्टर रेंज की कीमतें प्रदर्शित कर रही है। इस पहल ने न केवल किसानों के जीवन को सुगम बनाया है, बल्कि ब्रांड में उनका विश्वास भी बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें:
सोनालिका ट्रैक्टर्स ने 43.5% की घरेलू वृद्धि दर्ज की नई उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “हमारे हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज के लिए किसानों का समर्थन पाकर हमें खुशी है, जिसने हमें जुलाई'23 में 10,683 कुल ट्रैक्टर बिक्री रिकॉर्ड करने में सक्षम बनाया। 14% घरेलू वृद्धि के साथ, हमने उद्योग की वृद्धि (अनुमानित 6.4%) को पीछे छोड़ दिया है और केवल 4 महीनों के अंतराल (अप्रैल-जुलाई'23) में 50,000 ट्रैक्टर बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। अपने ब्रांड के लिए ऐसा प्यार पाना हमें हर बार 'सर्वश्रेष्ठ से बेहतर करने' और भारतीय किसानों की क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार उन्नत कृषि तकनीक को तेजी से अनुकूलित करने के लिए प्रेरित करता है। किसानों को खुशहाली प्रदान करना आई टी एल का मूल आधार है और यह हमारे द्वारा किए गए हर नए इनोवेशन का एक अभिन्न अंग हमेशा बना रहेगा। कृषि मशीनीकरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उसे अपनाने के लिए किसानों का सहयोग करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्योंकि इससे किसानों को समृद्धि की तरफ तीव्रता से बढ़ने में मदद मिलेगी।“
सोनालीका ने उद्योग के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 2024 में फरवरी की अपनी सर्वाधिक 16.1% बाज़ार हिस्सेदारी दर्ज की; 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री के साथ नया कीर्तिमान दर्ज किया और उच्चतम बाज़ार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल की

सोनालीका ने उद्योग के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 2024 में फरवरी की अपनी सर्वाधिक 16.1% बाज़ार हिस्सेदारी दर्ज की; 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री के साथ नया कीर्तिमान दर्ज किया और उच्चतम बाज़ार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल की

जहाँ एक ओर उद्योग में गिरावट आ रही है, वहीं सोनालीका फरवरी'24 में एकमात्र ऐसा ब्रांड बन गया है जिसने बिक्री में वृद्धि दर्ज की है और साथ ही ट्रैक्टर उद्योग में सर्वाधिक बाज़ार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी भी हासिल की है नई दिल्ली, 4 मार्च’24: भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स कृषि मशीनीकरण की दिशा में भारतीय कृषि का नेतृत्व करने और 20-120 एचपी में अपनी व्यापक हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज के साथ किसानों के जीवन को खुशहाल बनाने पर गर्व महसूस करता है। वित्तीय वर्ष'24 के अंतिम चरण में आगे बढ़ते हुए, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने फरवरी महीने की अपनी अब तक सर्वार्धिक 16.1% बाज़ार हिस्सेदारी और उद्योग में सबसे अधिक बाज़ार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल की है। ये भी पढ़ें: सोनालीका ने चौंका देने वाली 71% घरेलू वृद्धि दर्ज कीइसमें फरवरी'24 के दौरान 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री का मजबूत प्रदर्शन शामिल है, जो कंपनी के फरवरी'23 में 9154 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री से 6.2% अधिक है। जहाँ एक तरफ उद्योग में बिक्री लगातार गिर रही है, वहीँ सोनालीका ट्रैक्टर उद्योग में बढ़ने वाला एकमात्र ब्रांड बन गया है और उद्योग के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है|प्रत्येक ट्रैक्टर सेगमेंट में प्रमुख और सबसे विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांड बनने के दृढ़ विश्वास के साथ, सोनालीका ने हाल ही में 40-75 एचपी रेंज में 10 नए मॉडल के साथ अपनी प्रसिद्ध और प्रीमियम 'टाइगर ट्रैक्टर श्रृंखला' का विस्तार किया है।अपने सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली एचडीएम एवं ईंधन कुशल इंजन, सीआरडीएस तकनीक, कुशल मल्टी स्पीड ट्रांसमिशन और सटीक हाइड्रोलिक्स के साथ, कंपनी विभिन्न क्षेत्रों में किसानों की कृषि सफलता कहानी लिखने में उनके साथ साझेदारी कर रही है। भारतीय कृषि को समझते हुए, सोनालीका ने किसानों के जितना संभव हो उतना करीब रहने और उन्हें आधुनिक कृषि मशीनरी तक पहुंचने में मदद करने के लिए पहले से ही 1000+ चैनल पार्टनर नेटवर्क और 15000+ रिटेलर स्थापित किए हैं।ये भी पढ़ें: सोनालीका ने 40-75 HP में 10 नए 'टाइगर' हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों की अपनी सबसे बड़ी रेंज के साथ 2024 की शुरुआत की; 'डिज़ाइनड इन यूरोप' नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सीरीज़ अब भारतीय किसानों के लिए भी उपलब्ध
अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “हमें भारतीय कृषि में ट्रैक्टर की जरूरतों को पूरा करने करते हुए अपनी फरवरी महीने की सर्वाधिक 16.1% बाज़ार हिस्सेदारी के साथ-साथ बाज़ार हिस्सेदारी में सर्वाधिक बढ़ोतरी हासिल करने पर खुशी महसूस हो रही है। पूरे महीने अपनी सकारात्मक गति बनाए रखते हुए, हमने फरवरी'24 में 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री दर्ज की है और उद्योग के प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। हमारी सबसे व्यापक हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज को हाल ही में 10 नए टाइगर ट्रैक्टर मॉडल के साथ अपग्रेड किया गया है जिसे किसानों द्वारा स्वीकार और अत्यधिक सराहा जा रहा है क्योंकि यह इंजन, ट्रांसमिशन और हाइड्रोलिक्स में कई नई बेहतर तकनीकों की पेशकश करता है। एक बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने में किसानों का समर्थन करना ही हमें ताकत देता है और हम भविष्य में भी अधिक तीव्रता के साथ ऐसा करना जारी रखेंगे।''